फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
लखनऊ में चल रही 36वीं राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करतीं प
विज्ञापन
लखनऊ में चल रही 36वीं राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय कइयां की छात्राओं ने मार्च पास्ट, पीटी, लेजिम, डंबल आदि में विशेष प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं और विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दिया है। प्रदेश की राजधानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय कइया की छात्राओं ने योगाभ्यास का प्रदर्शन किया था। दूसरे दिन मार्च पास्ट एवं पीटी, लेजिम, डंबल का विशेष प्रदर्शन कर क्षेत्र ही नहीं जिले का गौरव बढ़ाया है। छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर एडी बेसिक आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने टीम प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह और विद्यालय परिवार को बधाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें