बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ी रस्तीपुर में बालू रखने के विवाद को लेकर मारपीट और दंपती हत्या में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं एक अपचारी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने घटना में शामिल दो बांस के डंडे बरामद किया है। सरायलंखसी थाना प्रभारी शैलेष सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बीते 21 अप्रैल को बड़ी रस्तीपुर गांव में हथिनी से भूमि और बालू रखने को लेकर विवाद में लोगों की दो मौत के बाद दबिश देकर दुर्गविजय भारती, भोला प्रसाद गौतम, राजविजय भारती, रंजीत कुमार और रंजना निवासी बड़ी रस्तीपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इनके पास से निशानदेही पर मारपीट में शामिल दो बांस के डंडे बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि बालू रखने की बात के विवाद के दौरान मारपीट होने के कारण राम सोचन और उसकी पत्नी चन्द्रज्योति गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पूछताछ में बताया किं बालू रखने की बात इतनी बढ़ गयी थी किं हम लोगों को गुस्सा आ गया और बास के डंडे से हमला कर दिया था।