मऊ। शहर कोतवाली के ख्वाजहांपुर मुहल्ला स्थित एक घर में छत पर रखे फलों के करट में सोमवार की सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। सोमवार की सुबह सोनू निवासी ख्वाजहांपुर कृषि मंडी के घर में छत पर रखे फलों के खाली कैरट में अज्ञात कारण से आग लग गई।
विज्ञापन
आग से घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जिसके कारण मौके पर फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद घर के बाहर मुहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। जहां सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने आग पर काबू पाया।