फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी ने खुद को जलाया बचाने में पति भी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर में रविवार को पति-पत्नी में घरेलू विवाद होने पर महिला ने खुद को आग लगा लिया। बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। जानकारी के अनुसार कटघरा शंकर गांव निवासी रोशनी (26) पत्नी दिनेश का रविवार को अपने पति दिनेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पति के घर के बाहर जाते ही रोशनी ने रसोई घर में जाकर खुद को जला लिया। उसकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे दिनेश भी उसे बचाने में झुलस गया। आस पास के लोगों ने आग को बुझाने के साथ दोनों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें