फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल को मिला प्रथम पुरस्कार

Fri, 16 Feb 2018 12:02 AM IST
mau news
विज्ञापन
मातृ सम्मेलन
विज्ञापन
मऊ। आर्य समाज मऊनाथभंजन के 113वें वार्षिकोत्सव के क्रम में आर्य समाज मंदिर परिसर में गुरुवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 मेधावी छात्र छात्राओं तथा उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्कृति और संस्कार पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

आर्यसमाज से संचालित विद्यालयों के 10वीं विज्ञान वर्ग के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष त्रिवेणीनाथ उपाध्याय स्कालर अवार्ड से तीन मेधावियों सम्मानित करने के साथ 37 मेधावी छात्र छात्राओं तथा उनकी माताओं को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संस्कृति और संस्कार पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कक्षा 10 में प्रथम पुरस्कार विजेता आंचल मद्धेशिया को चार हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
द्वितीय विजेता विशाल पांडेय को 2500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। तृतीय विजेता स्वाती गुप्ता को 2500 रुपया का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही डीएवी इंटर कालेज, डीएवी बालिका इंटर कालेज, दयानंद बाल विद्या मंदिर सहित आर्य समाज की शिक्षण संस्थानों के एलकेजी से 12वीं के 37 मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही 40 मेधावी छात्र छात्राओं की माताओं को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व यज्ञ के यजमान प्रतीक जायसवाल तथा यज्ञ ब्रह्मा स्वामी राजेंद्र योगी जी रहे। दयानंद विद्यालय की छात्राओं ने दाता तेरे सुमिरन का वरदान जो मिल जाए भजन पेश किया। बालिका सुप्रिया ने हर सुकून अपने दिल को मिले मां के आंचल के छांव तले गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शरद टंडन रहीं। सत्यप्रकाश आर्य, दिनेश नंदन राय, अजय आर्य, सुमित राय, प्रह्लाद वर्मा, रमेश चंद्र आर्य, राजेंद्र प्रताप आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें