फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीन के विवाद में तमंचे से फायरिंग, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला जमालपुर निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर तमंचे से फायरिंग कर धमकाने का आरोप लगाया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुहल्ला जमालपुर निवासी मनोज यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बगल के गांव के रहने वाले कुछ लोगों से जमीन का विवाद चलता है। कई बार उन्होंने जमीन पर कब्जा करने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शुक्रवार की रात करीब एक बजे एक बाइक पर नकाबपोश उसके घर आए और गाली देते हुए तमंचा से फायरिंग किए। गोली चलने की आवाज से पूरा परिवार सहम गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है। पीड़ित ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें