फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन की वापसी पर आतिशबाजी

विज्ञापन
अभिनंदन की देश वापसी पर नगर के मुंशीपुरा में आतिशबाजी कर खुशियां मनाते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
एयर स्ट्राइक के दौरान पाक सैनिकों के हत्थे चढ़े देश के जांबाज पायलट अभिनंदन की वतन वापसी पर  शुक्रवार की देर रात जनपदवासी खुशी से झूम उठे। उत्साहित लोग रात को मुंशीपुरा और बरपुर मोड़ पहुंचे और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भारत माता की जय से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। इस दौरान विंग   कमांडर की रिहाई की खबर को देखने के लिए लोग टीवी चैनल से चिपके रहे।
विज्ञापन


गुरुवार को जहां जिले में पाकिस्तान की कैद में विंग कंमाडर अभिनंदन की वापसी को लेकर मंदिर में हवन और पूजा अर्चना की जा रही थी। वहीं शुक्रवार की रात 9:21 बजे पाकिस्तान द्वारा अभिनंदन को अटारी-बाघा बार्डर पर वापस भारत को सौंपा तो लोग खुशी से  झूम उठे।

मुंशीपुरा में सपा नेता खुशहाल सिंह बड़े के नेतृत्व में शकील, सोनू, महेश, रमेश, सुरेश, सुनील, हरिशचंद्र आदि युवाओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। वहीं, बरपुर मोड़ पर डॉ. शैलजाकांत पांडेय, प्रशांत मिश्रा, आशीष मिश्रा, जितेंद्र पाठक, विक्रांत दुबे, अनिल ओमर, रमाकांत पांडेय, मनीष सिंह सहित कई युवाओं ने भी आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन


बताते चले कि भारतीय वायुसेना द्वारा बीते मंगलवार को पीओके में एयर स्ट्राइक कर जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंप को तहस नहस कर डाला था। बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को देश पर हवाई हमला करने की कोशिश की। पकिस्तान के एफ-16 विमान को नष्ट करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का फाइटर प्लेन भी क्रैश हो गया जिस पर उन्होंने पैराशूट से जंप लगाई।  लेकिन तेज हवा के चलते वो पाकिस्तान सीमा में चले गए। और पकिस्तानी सेना से उन्हें पकड़ लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें