फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला अस्पताल में लगेंगे फायर सेफ्टी सेंसर, आग लगने पर स्वतः चालू होंगे फुहारे

विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल की फोटो स्वास्थ्य वाली खबर
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं और नवजातों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक अग्निशमन प्रणाली स्थापित की जाएगी। इसके तहत वार्डों में स्मोक और हीट डिटेक्टर लगाए जाएंगे। आग लगने की स्थिति में ये सेंसर स्वतः पानी के फुहारे चालू कर देंगे और अलार्म भी बजेगा।
विज्ञापन

इस प्रणाली के लिए एक एस्टीमेट तैयार कर बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक महिला मरीज ओपीडी के लिए आती हैं। यहां लगभग 30 से 40 प्रसव कराए जाते हैं।
हर दिन 20 से 25 प्रसूताओं और 10 से 12 नवजात शिशुओं को भर्ती किया जाता है। वर्तमान में अग्निशमन यंत्र मौजूद हैं। अब वार्डों, आईसीयू और लेबर रूम में अत्याधुनिक सेंसर लगाए जाएंगे। यह पूरा सिस्टम एक कंट्रोल पैनल से जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन

इससे अस्पताल कर्मचारियों को तुरंत खतरे की जानकारी मिल सकेगी। इस संबंध में सीएमएस डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रणाली अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं, नवजात शिशुओं और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाएगी।
सेंसर प्रभावित हिस्से में पानी का छिड़काव करके आग बुझा देंगे। शासन से बजट जारी होने के बाद यह प्रणाली स्थापित की जाएगी। यह कदम मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें