फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बड़ागांव की उत्पीड़न की घटना पर आंदोलन करेगी भाकपा

विज्ञापन
हलधरपुर में आयोजित भाकपा की बैठक में शामिल पदा​धिकारी और कार्यकर्ता:सोर्स स्वयं
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा सुधार को लेकर छात्रों के जारी आंदोलन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बड़ागांव की दलित उत्पीड़न की घटना के विरोध में आंदोलन चलाने, दिल्ली रैली के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पदयात्रा निकालने और हैंडबिल वितरित करने, मऊ से एक बस से प्रदर्शनकारियों को दिल्ली भेजने तथा बाजारों में जनसहयोग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
धान की रोपाई के दौरान खाद, खासकर एनपीके और यूरिया की कीमतों में हुई भारी वृद्धि तथा नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने के विरोध में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 6 से 15 अगस्त तक प्रस्तावित पदयात्राओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद, विनोद कुमार राय, देवेंद्र कुमार मिश्रा, राम कुमार भारती, फखरे आलम, अनीस अहमद अंसारी, अनीस अहमद खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें