फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, 15 रिहायशी मड़ईयां हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के धरमपुर के मनमन के पूरा गांव में मंगलवार की दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग की घटना में 15 रिहायशी मड़इयां जलकर राख हो र्गइं। अगलगी में करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के लिए कोई अग्निशमन दल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर मनमन का पुरा गांव निवासी लालचंद प्रसाद, रमेश, संजय, हरि, लखन और दयाशंकर की 15 मड़इया थीं। इसमें सभी के परिवार वाले रहते थे। मंगलवार की दोपहर बिजली आने पर अचानक हुई शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी एक मड़ई पर गिरी जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक सभी मड़इयों को अपने चपेट में ले लिया। संयोग था कि घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर थे। इसके चलते किसी की जान को खतरा नहीं पहुंचा। लेकिन आग के विकराल होने पर गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोग आग बुझाने के लिए जुटे। घंटों प्रयास करने पर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में मड़इयों में रखे सारे समान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने घटना की सूचना अग्निशमन दल को दिया था, लेकिन आग बुझने तक विभाग का कोई व्यक्ति या वाहन मौके पर नहीं पहुंचा था। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें