Mau News: दूसरी तरफ विकास भवन परिसर में धुंआ का गुबार देखने के बाद कचहरी से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में भी लोग घबरा गए। आस-पास के भवनों में काम करने वाले कर्मचारी भी बाहर आ गए। परिसर में कई खड़ी कार को लोग लेकर हटाने में जुट गए।
मऊ के विकास भवन परिसर में गुरुवार की दोपहर को संदिग्धावस्था में आग लग गई। जब तक आग लगने की घटना को विकास भवन के कर्मचारी समझ पाते तक विकराल रूप से ले लिया। हवा का रूख विपरित होने के कारण आग की लपटें किसी भी भवन तक नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन
गनीमत यह भी थी कि पछुआ हवाओं के कारण आग की लपटे चहारदिवारी के बाहर नहीं जा सकीं। आग लगने की जानकारी होने के बाद आनन- फानन में विकास भवन में कार्यरत कर्मचारी और मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने पानी डालने में जुट गए। विकास भवन के कुछ कर्मचारी पेड़ की हरी टहनी को तोड़कर उसे बुझाने में जुट गए।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब जाकर विकास भवन परिसर से लेकर आस- पास के भवनों में काम करने वालों ने राहत की सांस ली। इस बाबत सीडीओ प्रशांत नागर ने बताया कि आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं है। कुछ देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया।