फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात झोपड़ियों में लगी आग, तीन लोग झुलसे

विज्ञापन
दुबारी के सिहुलिया भेड़कुल सुल्तानपुर गांव में जली झोपिड़यां। - फोटो : mau
विज्ञापन
मधुबन/दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर गांव के सिहुलिया मजरे में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक के बाद एक करके सात मड़ईयों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी की इस घटना में मड़ई में बंधे मवेशियों को बचने के चक्कर में तीन लोग झुलस गए। लोगों के प्रयास के बाद भी पांच पशु झुलसे। जिनका उपचार चल रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


भेड़कुल सुल्तानपुर के सिहुलिया गांव निवासी चंद्रभान (45) पुत्र शिवमुनि राजभर के परिवार के सदस्य गुरुवार की सोए थे। शुक्रवार की भोर में तीन बजे के करीब अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग विकराल रूप धारण कर ली। इस दौरान चंद्रभान की अन्य मड़इयों के साथ पड़ोसी पारस राजभर और चंद्रदेव राजभर की मड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से सात मड़ईयां जलकर राख हो गई। भीषण आग से मड़ई में बंधे पशुओं को बचाने के प्रयास में चंद्रभान, उसकी मां घनपाती देवी (70) तथा उसकी चाची धर्मावता देवी (65) झुलस गई। जबकि आग से पांच मवेेशी भी झुलस गए। पीड़ित चंद्रभान ने बताया कि अगलगी की इस घटना में एक लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें