Mau News: अगलगी की घटना से आस पास क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी महताब खान ने बताया कि उसका शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित सेल टैक्स के पास इंडियन ट्रैडस नाम से दुकान संचालित होती है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ फर्नीचर का सामान भी बेचा जाता है। बताया कि शुक्रवार की सुबह रोज की तरह दुकान खोला गया था। इस बीच, शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।
मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित सेल टैक्स गली में शुक्रवार की सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अगलगी की घटना हो गई। शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना से आस पास क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी महताब खान ने बताया कि उसका शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित सेल टैक्स के पास इंडियन ट्रैडस नाम से दुकान संचालित होती है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ फर्नीचर का सामान भी बेचा जाता है। बताया कि शुक्रवार की सुबह रोज की तरह दुकान खोली गई थी। इस बीच, शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।
वह और दुकान का स्टाफ कुछ समझ पाते तब तक आग फर्नीचर के सामान तक पहुंच गई। जहां देखते-देखते ही आग ने पूरे दुकान को अपने जद में ले लिया।
उधर, एक बड़ी दुकान में अगलगी की जानकारी मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित अफताब खान ने बताया कि अगलगी की इस घटना में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।