घोसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर टंड़वा गांव में अमिला-बोझी मार्ग स्थित राम भजन चौहान के बगीचे और बांस की कोठी में सोमवार की दोपहर आग लग गई। आग की तेज लपटें देखकर ग्रामीण परेशान हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर अमिला फायर स्टेशन से दमकल वाहन लेकर टीम पहुंची और 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राम भजन चौहान ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।