फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नहीं हो सकी खराब पड़े वाटर कूलरों की मरम्मत

विज्ञापन
दोहरीघाट में खराब पड़ा वाटरकूलर।संवाद
विज्ञापन
भीषण गर्मी के मौसम के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, लेकिन स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन पर इसका असर नहीं पड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

आठ वर्ष पूर्व नगर पंचायत के 11 वार्डों में 12 वाटर कूलर लगाए गए थे। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से वाटर कूलरों का रखरखाव भगवान भरोसे रहने के चलते अधिकांश वाटर कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं।
गर्मी शुरू हुए तीन माह बीत गए, लेकिन अभी तक खराब पड़े वाटर कूलरों की मरम्मत तक नहीं कराई जा सकी है। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी मौन हैं।
नगर पंचायत के 11 वार्डों में आठ वर्ष पूर्व 12 वाटर कूलर लगाए गए थे। गर्मी का मौसम शुरू हुए मई माह बीतने को है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से खराब पड़े वाटर कूलरों की मरम्मत कराने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
विज्ञापन

नगर में वाटर कूलर मशीनों के खराब होने के चलते प्यास बुझाने के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नौतपा में भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। परेशान लोगों को बोतलबंद पानी खरीदने को विवश होना पड़ रहा है।
इस संबंध में क्षेत्र के विनोद जायसवाल, श्रीप्रकाश सोनकर, आशीष प्रसाद और अशोक का कहना था कि वाटर कूलरों के खराब होने से पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिल रहा है।
शिकायत के बाद भी अधिकारियों का रवैया काफी संवेदनहीन बना हुआ है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से लगाए गए वाटर कूलर बेकार साबित हो रहे हैं। इस बाबत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि नगर में सभी वाटर कूलरों की मरम्मत के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें