फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शॉर्ट सर्किट से पत्तल दोना के कारखाना में लगी आग, पांच लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के पीवाताल गांव में पत्तल, दोना निर्माण कारखाने में शॉर्ट सर्किट से शनिवार की देर रात आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते सबकुछ जलकर राख हो गया। इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली के पीवाताल निवासी उपेंद्र कुमार गांव के सिवान में पत्तल, दोना का कारखाना चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार की शाम को भी कारखाना बंद कर घर चले गए। देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपेंद्र को दी। लोग जब तक वहां पुहंचते आग ने विकराल रूप ले लिया।
ग्रामीणों ने आग पर बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित ने किसी के द्वारा जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताते हुए पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के पाकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें