फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गुमटी में लगी आग, 50 हजार रुपये का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली चट्टी पर शुकवार की रात गुमटी में कुछ लोगों ने आग लगा दी। दुकान में रखा लगभग 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने शनिवार की सुबह पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तेंदुली गाव निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वो गांव में ही चिकन फ्राई और मछली फ्राई की दुकान चलाता है। तीन दिन से दुकान बंद थी। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों ने गुमटी में आग लगा दी। ग्रामीणों ने फोन करके घटना की जानकारी दी, जब तक वो वहां पहुंचता उसमें रखा सिलिंडर, तेल आदि सामान जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें