मधुबन। थाना क्षेत्र के बंधनपुर गांव के शनिवार की देर शाम गोली चलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो मारपीट का मामला निकला। पुलिस घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच की जा रही है।
सीओ मधुवन अभय सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम करीब नौ बजे बंधनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर मौर्य के भाई वीर बहादुर मौर्य को गोली लगने की सूचना मिली। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वह घायल अवस्था में मिला, बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उससे मारपीट की है। उसे जिला पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।