फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाटी कला गांव के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटी कला गांव में अज्ञात कारणों से ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में जारी भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण करते कर्मी।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटी कला गांव में मंगलवार को विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ट्रांसफॉर्मर से धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते स्थिति नियंत्रित होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रांसफॉर्मर में आग लगी थी। जल्द ही खराबी को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें