फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दूकान हुई राख

Tue, 16 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के सहादतपुरा मोहल्ले के महेशा काम्प्लेक्स स्थित घूंघट कलेक्शन साड़ी की दूकान में सोमवार की रात दो बजे के लगभग शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही काम्प्लेक्स के दूकानदारों में खलबली मच गई। दूकानदारों के साथ ही आसपास के सैकड़ाें लोग मौके  पर पहुंच गए।
विज्ञापन



 आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की जानकारी पर पहुंची फायरब्रिगेड ने दो घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


नगर क्षेत्र के राजगद्दी दक्षिणटोला मोहल्ला निवासी महेश की सहादतपुरा महेशा काम्प्लेक्स में घूंघट कलेक्शन नाम से साड़ी की दूकान है। प्रति दिन की भांति सोमवार को भी महेेश के पुत्र रिषभ अपनी दूकान बंद कर घर चला गया।


रात किसी समय दूकान में आग लग गई। महेशा काम्प्लेक्स में मौजूद कलर लैब के कर्मचारियों ने घूंघट कलेक्शन साड़ी की दूकान से धूआं उठता देखा तो आग लगने की जानकारी हुई। इसके बाद सूचना अन्य लोगों को दी गई।
विज्ञापन



देखते ही देखते दूकान से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलने लगा। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दूकान मालिक महेश को दी। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर फायरब्रिगेड कर्मी भी तत्काल पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।


 आसपास के लोगों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दूकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। रात 2बजे लगी आग दो घंटे की भारी मशक्क्त के बाद बुझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें