अग्निशमन अधिकारी के वर्मा और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सुनील यादव के नेतृत्व में 24 फायरकर्मी पहुंचे। आग की तेज लपटों के कारण आग बुझाने में ढाई घंटे का समय लग गया। गनीमत रहा कि फैक्टरी में सुबह छह बजे आग लगी। नौ बजे से मजदूर काम करने पहुंचते हैं, काम चलने के दौरान आग लगने पर मजदूरों की जान भी जा सकती थी।
उद्यमी प्रविण चंद्र मिश्र ने बताया कि दोनों फैक्टरी में लगी मशीनें पूरी तरह जल गई हैं। 70 टन चावल, 15 टन से अधिक पैकिंग और खुले में रखी लाई जल गई। इसके साथ ही दो टन पैकिंग कुरकुरे और कच्चा माल चलकर राख हो गया।
अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि फैक्टरी में सूखा माल होने के कारण आग चारों तरफ फैल गई थी। विभाग की चार टीमें, चार गाड़ियों के साथ पहुंची थीं।