कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और धमकी देने के मामले में शनिवार की शाम घोसी कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार युवती मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाना के घर रहकर पढ़ाई करती थी। मधुबन थाना क्षेत्र के कुशहा नसीरपुर अकटही गांव निवासी और वर्तमान में मऊ फातिमा के समीप रहने वाला विपुल यादव स्कूल ले जाते समय लगातार यौन शोषण करता रहा।
इसको लेकर घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा में 26 अक्तूबर 2025 की दोपहर दो बजे पंचायत हुई तो विपुल यादव, उसकी मां आरती यादव, पिता मुकुंद यादव के साथ दो अज्ञात रिश्तेदार गाली देते हुए सरकारी नौकरी वाली लड़की से शादी करने की बात कहने लगे।
साथ ही चार पहिया वाहन, 20 लाख रुपये और दस तोला सोने के आभूषण की मांग करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।