फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जेई बनकर तीन लोगों से 35 हजार रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज; जनवरी में परिचय बताकर की थी दोस्ती

Thu, 02 Jul 2026 11:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

कोपागंज के पुराने कोपा निवासी माधव मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने मुहम्मद आजम और श्रीराम पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने बिजली बिल जमा कराने का झांसा देकर 35 हजार रुपये लिए, छह हजार जमा किए और बाकी रकम लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली बिल जमा कराने का झांसा देकर 35 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में कोपागंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुराने कोपा निवासी माधव मौर्य की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बीते 23 जनवरी को उनकी मुलाकात जौनपुर जिले के सिकरारा निवासी मुहम्मद आजम और श्रीराम पांडेय से हुई। दोनों ने अपना परिचय बिजली विभाग से जुड़े कर्मचारी के रूप में दिया। उन्होंने दावा किया कि वे मीटर लगाने का कार्य करते हैं और मऊ शहर के सहादतपुरा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही यह भी कहा कि वे बिजली बिल और अन्य विभागीय कार्य आसानी से करा सकते हैं।

विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, दोनों की बातों पर भरोसा कर माधव मौर्य ने थाना क्षेत्र के धवरियासाथ निवासी रामानंद राजभर का 78,183 रुपये तथा चंद्रपति का 76,867 रुपये का बिजली बिल जमा कराने के लिए उन्हें कुल 35 हजार रुपये दिए। आरोप है कि आरोपियों ने केवल छह हजार रुपये ऑनलाइन जमा किए और शेष रकम अपने पास रख ली।

इसके बाद दोनों करीब एक माह तक अलग-अलग बहाने बनाकर टालमटोल करते रहे। जब माधव ने उनसे दोबारा संपर्क कर बिल जमा कराने या रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए। काफी प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं होने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने कोपागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुहम्मद आजम और श्रीराम पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें