कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोडसर फैजुल्लाहपुर में एक नाबालिग अभिनंदन चौहान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सुबोध, अभिषेक, आकाश, चंदन, राम विजय व सत्यम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव निवासी उषा देवी, पत्नी अमरजीत चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके एकलौते बेटे अभिनंदन चौहान को गांव के ही छह लोगों ने घेर लिया और मारपीट की। आरोप है कि हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके कान में भी चोट आई है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।