फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मधुबन तहसील बार एसोसिएशन ने दो अधिवक्ताओं को निष्कासित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री ने शनिवार को आपातकालीन बैठक बुलाई। बार विरोधी गतिविधियों के आरोप में सर्वसम्मति से अधिवक्ता कृष्ण मुरारी सिंह और हसीन अहमद खान को बार से निष्कासित कर दिया गया। इस फैसले के पक्ष में तहसील बार के दो-तिहाई से अधिक सदस्यों ने समर्थन दिया। मंत्री अविनाश कुमार मल्ल ने कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्णय की प्रति निष्कासित दोनों अधिवक्ताओं सहित उत्तर प्रदेश बार काउंसिल, प्रयागराज के अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष व मंत्री, एसडीएम मधुबन तथा सीओ मधुबन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि निष्कासित दोनों अधिवक्ताओं द्वारा तहसील बार एसोसिएशन मधुबन के रजिस्ट्रेशन नंबर-524/15 का दुरुपयोग कर अध्यक्ष या मंत्री के रूप में कोई हस्ताक्षर किया जाता है, तो उनके खिलाफ संबंधित थाना व न्यायालय में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
साथ ही, यदि वे मंत्री या अध्यक्ष की हैसियत से मधुबन तहसील में कोई वकालतनामा किसी पीठासीन अधिकारी या सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करते हैं, तो यह कूटरचना की श्रेणी में आएगा।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ यादव, सत्यप्रकाश सिंह, योगेश कुमार चतुर्वेदी, शाह मुहम्मद अहमद, सुधांशु कुमार गौतम, मनोज सिंह मुन्ना, रत्नेल पांडेय, राना प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें