फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आरसीसी रोड तोड़ने और धमकी देने के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर कसायर निवासी जिला पंचायत सदस्य सुभाष चंद्र यदुवंशी की तहरीर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम विशाल यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, आरोप है कि विशाल यादव धर्मपुर कसायर स्थित अपने ननिहाल में रहकर टेंट हाउस संचालित करता है। बीते 16 अप्रैल की शाम चकवाकरपुर गांव में एक मामले में पहुंची 112 नंबर पुलिस को गाली देने पर उसका चालान हुआ था। वह इससे नाराज है कि वे उसे थाने से छुड़ाने नहीं गए।
आरोप है कि वह रोजाना चट्टी-चौराहों पर खड़ा होकर गाली देता है और जान से मारने की धमकी देता है। उनके प्रस्ताव पर गांव में बनी आरसीसी सड़क को भी तोड़ रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें