फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बगीचे में बिखरे मिले पशु के पैर और पूंछ, परीक्षण के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के लाड़नपुर नट बस्ती के पास बगीचे में शुक्रवार की सुबह संरक्षित पशु के दो पैर और पूंछ बिखरे मिले। सूचना पर पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अवशेष किस पशु के हैं, इसकी जांच के लिए भेज दिए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पशु के पैर किसी धारदार हथियार से काटे गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि परीक्षण के लिए अवशेष भेज दिए गए हैं। आसपास की बस्तियों में पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें