घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोहिलपुर निवासी अभय चौहान ने गांव के पूर्व प्रधान छोटेलाल चौहान एवं उनकी पत्नी ऊषा देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अभय चौहान ने बताया कि उनके पड़ोसी सुभाष राजभर की माता का 6 अप्रैल 2026 की रात में तेरही का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच पूर्व ग्राम प्रधान छोटेलाल चौहान नशे की हालत में पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए महिलाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करने लगा।
विरोध करने पर वह मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बीच छोटेलाल चौहान की पत्नी ऊषा देवी भी वहां पहुंच गईं और महिलाओं के साथ मारपीट करने लगीं। इसमें मां निरंकला एवं दिव्यांग बहन अंजली घायल हो गईं।
इसकी सूचना थाना घोसी में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसपर न्यायालय की शरण ली। इस बाबत थाना प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।