मधुबन थाना क्षेत्र के चकउथ निवासी राजेंद्र सैनी की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार की रात पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, राजेंद्र सैनी बीते 30 मार्च को स्वयं के बोए गए गेहूं को काटकर घर चले आए। शाम सात बजे गांव निवासी हिमांशु, प्रियांशु, जूही और मधु अज्ञात लोगों के साथ आए तथा गाली-गलौज करने लगे।
डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई गई। पुलिस दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर चली गई। उनके जाने के बाद जूही अपने मायके बहरामपुर से पिकअप और कुछ अज्ञात लोगों को बुलाकर लाई तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट करने के बाद बंधे हुए गेहूं के बोझ पिकअप पर लादकर चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।