फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाभार्थियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 25 Oct 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत योजना के तहत राशि लेने के बाद भी शौचालय निर्माण न कराने वाले 12 गांवों के 33 लाभार्थियों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर सचिवों ने तहरीर सौंपा। इस दौरान लखनी मुबारक के दो लाभार्थियों द्वारा आवास के लिए राशि मिलने के बाद भी निर्माण न कराने पर भी सचिव ने तहरीर दिया।
विज्ञापन


ब्लाक सभागार में एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने बुधवार को समीक्षा बैठक में योजना के तहत ऐसे चिह्नित लाभार्थियों जिन्हें योजना के तहत राशि मिलने के बाद भी उनके द्वारा निर्माण नहीं कराया जा रहा हो तो उन पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था।

ब्लाक एडीओ पंचायत हृदेश कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र  के 12 गांवो में 33 शौचालय और 2 आवास के लाभार्थियों को गांव के सेक्रेटरी द्वारा बार बार बनाने को कहने के बाद भी कार्य न होने पर ऐसे लाभार्थियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तहरीर दिया गया है।
विज्ञापन


जिसमें रसड़ी गांव के सचिव राजेश की तहरीर पर 7 लाभार्थी, दरियाबाद के सचिव मनसा राम चौबे द्वारा 3, कस्बा खास के सचिव राकेश सिंह ने 3 लाभार्थी, जमीन माछिल के सचिव सुभाष राम ने 1 और बारूहा के सचिव संजय यादव ने 2, धरौली के सचिव अरुण सिंह 1 लाभार्थी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

इसी तरह से सोमरीडीह के 2, बेला सुल्तानपुर के सचिव रानी यादव ने 3 के साथ लखनी मुबारकपुर के सचिव राधेशयम ने 4, हांसापुर किरकिहित के 3 और सरायगनेस के 2 लाभार्थी के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

वहीं लखनी मुबारक पुर के सचिव राधेशयम ने गांव के गुलाइची देवी द्वारा आवास के लिये 2016-17 में धन प्राप्त करने के बाद भी तथा हरिकेश द्वारा  2017-18 में आवास के लिये धन प्राप्त करने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू न करने को लेकर मुकदमा हेतु तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें