फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 11 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शिकायत व एसपी के आदेश पर मारपीट और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि जमीन के विवाद में आरोपियों ने ये हरकत की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, बीते 11 सितंबर की शाम तीन बजे चकबंदी अधिकारी चकमार्ग का निरीक्षण करने आए थे। उनके जाते ही बिलौवा निवासी चंदन कुमार, दिनेश राम, मंजू देवी, सर्वजीत, नंदिनी, उमेश, अनीता, अनूप कुमार उर्फ राजा, दयाशंकर राम, श्रीराम, मानसिंह और रामप्रवेश उनके घर में जबरन घुस आए। उनके भाई और पिता के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसने एआई का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें