फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद के साथ चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में गुरुवार की देर शाम जमीनी विवाद और पंचायत चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने आरी और रम्मा से हमला बोल दिया मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी परदहां में भर्ती कराई।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी लालजी शर्मा का सगे पट्टीदार संतोष शर्मा से जमीन विवाद चलता है, इसबीच संपन्न हुए पंचायत चुनाव में एक और रंजिश दोनों के बीच बढ़ गई। क्योंकि दोनों दो प्रत्याशियों के साथ होकर उनका चुनाव प्रचार कर रहे थे। जिसमें एक पक्ष के प्रत्याशी ने चुनाव जीत हासिल कर लिया इस बात को लेकर दोनो गुटों में जबरदस्त तनाव चल रहा है। इसको लेकर प्रशासन को जानकारी दी गई थी लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण मारपीट की घटना हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार की शांम एक पक्ष के लोग विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे जिसको दूसरे पक्ष ने रोक दिया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के उपर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया इस मारपीट में एक पक्ष से लालजी शर्मा, राजन, मुन्ना, बबलू, कंचन जबकि दूसरे पक्ष से सौरभ शर्मा, संतोष शर्मा घायल हो गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को परदहां सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया जहां लालजी और राजन की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया हैं। एक पक्ष का आरोप है दूसरे पक्ष ने लालजी के सरपर आरी से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई है घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें