फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट, आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा तेलपुरवा गांव निवासी प्रियंका गुप्ता की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम रामध्यान, संजित, नंदलाल, नरेंद्र समेत आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, सोमवार की सुबह गांव निवासी रामध्यान, संजित, नंदलाल, नरेंद्र, गोविंदा, सोनी देवी और रामध्यान की पत्नी सहित एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के पास कूड़ा फेंक रहे थे। मना करने पर आरोप है कि सभी गाली देते हुए कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड, लात-घूंसों और ईंट-पत्थर से मारपीट करने लगे।
शोर सुनकर पति प्रदीप गुप्ता तथा बेटियां खुशी, आरूषी और रूही बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें