जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत निर्माणाधीन विसर्जन घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
डीएम ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई तथा निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बताया गया कि परियोजना की कुल लागत 247.42 लाख रुपये है। परियोजना के कार्य शुरू होने की तिथि 25 मई 2025 निर्धारित थी, जबकि इसे पूरा करने की समयसीमा 24 फरवरी 2026 तय की गई थी। लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका है।
इस योजना पर अब तक 163.72 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि भौतिक प्रगति करीब 65 प्रतिशत है।