फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, चार महिला सहित 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के रेवरीडीह गांव में बुधवार की देर शाम चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चार महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चार की गंभीर हालात देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के प्रधानपति चंद्रभान राम 50 तथा उनकी पट्टीदार रीता देवी पत्नी चंद्रशेखर के पंचायती चुनाव को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार की देर शाम दोनों में कहासुनी होने लगी, बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इसमें चंद्रभान राम और उसके पिता भगेलू, पुत्र अमरजीत, भतीजा विशाल, योगेंद्र, बिंदू देवी पत्नी विश्वनाथ तथा रीता की तरफ से प्रकाश, रीता, सरिता, विमला और चंद्रशेखर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचा जहां चिकित्सकों ने चंद्रभान, अमरजीत, रीता और प्रकाश की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चंद्रभान ने 11 जबकि रीता देवी ने 7 लोगों के विरद्ध तहरीर दी।
थानाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चार महिलाएं सहित 11 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें