फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुरानी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्ष से सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआर बिसगितिया निवासी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम दोनों पक्ष के सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार रीशा देवी का आरोप है कि 2 मार्च को उनके पति दयानंद रोज की तरह हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा बाजार में दुकान पर गए थे।
विज्ञापन

पुरानी रंजीश में गांव निवासी आरुन से कहासुनी हो गई थी। पति जब घर पहुंचे तो आरुन, बुचन, किरन और जगदंबा गाली देते हुए पति को पीटने लगे। ग्रामीणों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
दूसरे पक्ष की काजल का आरोप है कि 2 मार्च को उनके पति आरुन पिता की दवा लेने चकरा गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर दयानंद से कहासुनी हो गई। जब उनके पति घर पहुंचे तो दयानंद, त्रिभुवन और शुभम गाली देते हुए मारने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें