फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कैबिनेट मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया पीपा पुल का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तमसा नदी के हनुमान घाट पर पीपा पुल का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया। तीन सप्ताह बाद पुल चालू हो जाएगा। पीपा पुल बन जाने से निषादनगर सहित बीस से ज्यादा मोहल्लों के बीस हजार आबादी को आवागमन की सुविधा होगी। नगरपालिका क्षेत्र के हनुमान घाट पर पुल बनाने की मांग कई सालों से की जा रही थी। रोजाना पांच सौ से अधिक स्कूली बच्चे नाव से ही स्कूल आने जाने को विवश थे। सबसे अधिक दिक्कत बाढ़ और बारिश के समय होती थी। वर्तमान में पुल न होने से नगर के निषादनगर, चकशादी, बहिरबग्गा, कोल्हाण सहित अन्य मुहल्ले के करीब बीस हजार की आबादी बीते कई साल से नगर में आवाजाही के लिए तमसा नदी को नाव से आते-जाते हैं। सड़क मार्ग से उन्हें आने के लिए करीब पांच किमी अतिरिक्त की दूरी तय करनी पड़ती है। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने 60.20 लाख का बजट स्वीकृत किया था। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री के पुल शिलान्यास के बाद तीन सप्ताह में पुल चालू हो जाएगा। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पीपा पुल बन जाने से निषादनगर सहित बीस से ज्यादा मोहल्लों के बीस हजार आबादी को आवागमन की सुविधा होगी। नगरपालिका सहित जिले को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें