ठेकेदार और आईपीएच अधिकारियों के अलावा इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी केस चलाया जा सकता है।
- फोटो : डेमो पिक
जिले में 15 हजार नए समाजवादी पेंशनरों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 60 अफसरों की टीम लगाई गई है। ये अफसर गांव- गांव जाकर पात्रों का चयन कराएंगे। ग्रामीणों के सामने ही पात्रों का चयन करके ग्राम प्रधान और सेक्रेटरियों के माध्यम से प्रस्ताव ब्लाक मुख्यालयों पर भेजा जाएगा।
समूचे जनपद में चार से सात मई तक चार दिनों में एक साथ अभियान चलाकर नए पेंशनरों का चयन किया जाएगा। मौजूदा समय में जनपद में अब 48 हजार 826 समाजवादी पेंशन धारक हैं। इनमें 44 हजार 688 पेंशन धारकों के बैंक खाते में पेंशन जा रही है।
सरकार ने इस साल 15 हजार नये समाजवादी पेंशन धारकों का लक्ष्य दिया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले में अभियान चलाकर पात्रों के चयन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 60 अधिकारियों की टीम बनाई गई है। प्रत्येक अधिकारी को 11 गांवों के पात्रों के चयन की जिम्मेदारी दी गई है। ये चार मई से सात मई तक चार दिनों में गांव गांव जाकर पात्रों का चयन करेंगे।