फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समितियों पर खाद नदारद, जिला कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदेश किसान सभा के पदा​धिकारी। स्रोत- स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कृषि अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जून-जुलाई में खरीफ फसल की बुआई का समय पीक आवर पर चल रहा है। इस समय प्रमुख रूप से धान की रोपाई, अरहर की बुआई, कहीं-कहीं मक्का और अन्य दलहनी फसलों की बुआई किसान कर रहे हैं।
ऐसे समय में पूरे जनपद की सहकारी समितियों पर खाद का अभाव है। जिस कारण किसान निजी खाद विक्रेताओं से निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर मजबूरन उर्वरक लेने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, निजी खाद विक्रेताओं की ओर से खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जनपद में बंद पड़े राजकीय नलकूपों को ठीक कराने, शारदा सहायक खंड-32 की नहर को दोहरीघाट पंप कैनाल से जोड़कर चलाने, खुरहट पंप कैनाल के आधुनिकीकरण कार्य में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने और टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की गई।
इस अवसर पर देवेंद्र प्रसाद मिश्र, रामकुमार भारती, गुफरान अहमद, हेसामुद्दीन, सुबाष चंद्र, अनीष खान, मुन्ना यादव, जयप्रकाश राम, छविनाथ शर्मा, जगन्नाथ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें