फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दिन में पड़ रही गर्मी, रात में ठंड का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लगातार दो दिनों से तापमान स्थिर है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस होने के चलते तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास हो रहा है। जबकि रात के समय गुलाबी ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

गत सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश के बाद ठंड शुरू हो गई थी। लेकिन अक्तूबर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हो रही है। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तल्खी भी बढ़ रही है। इससे दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं रात होते-होते तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में ठंडक घुल जा रही है। इससे हल्की सिहरन का एहसास हो रहा है। तापमान पर नजर डाली जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। जबकि तीन किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
मौसम में बदलाव से लोग वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार कराने के लिए अस्पताल आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें