फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेलकूद प्रतियोगिता में फतहपुर ताल रतोय का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते मेडल

विज्ञापन
फतहपुर मे न्याय पंचायत स्तरीय रैली मे प्रतिभाग करते खिलाड़ी
विज्ञापन
मधुबन । खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का बेहतर माध्यम हैं। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को न्याय पंचायत फतहपुर मंडाव की खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय फतहपुर मंडाव के मैदान में आयोजित की गई।
विज्ञापन

जूनियर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में फतहपुर ताल रतोय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बस्ती की टीम विजेता रही। खो-खो के बालक और बालिका दोनों वर्गों में उच्च प्राथमिक विद्यालय फतहपुर ताल रतोय की टीम ने बाजी मारी।
प्राथमिक स्तर की कबड्डी में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सरायमेवागिरि और बालिका वर्ग में महुई की टीम प्रथम रही। वहीं, प्राथमिक स्तर की खो-खो के दोनों वर्गों में फतहपुर ताल रतोय नंबर दो की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में महुई के आदर्श यादव और बालिका वर्ग में हसीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में फतहपुर ताल रतोय के राजन और खुशी ने बाजी मारी।
प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में महुई के आदर्श यादव और बालिका वर्ग में फतहपुर ताल रतोय नंबर दो की अश्वन्या प्रथम रहीं।
200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में बस्ती के संजय कुमार और बालिका वर्ग में सैना ने पहला स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में धड़वल के पंकज और बालिका वर्ग में सरायमेवागिरि की ऋतु विजेता रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर पटेल रहे।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
प्रतियोगिता में सात प्राथमिक और तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ओमप्रकाश मौर्य, जय बहादुर सिंह, अरुण कुमार हिंद, मंजू गुप्ता, रामविच यादव, शैलेंद्र कुमार, मीनाक्षी सिंह, सत्य प्रकाश, भानु प्रताप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें