फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कबड्डी बालिका वर्ग में फतेहपुर न्याय पंचायत ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
।पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय करमी पर ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी प्रति
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी के प्रांगण में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। यह प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें ब्लॉक की सभी 13 न्याय पंचायतों के कुल 312 मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रानीपुर) और विशिष्ट अतिथि शिवशंकर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया गया। इसके बाद प्राथमिक स्तर की बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता और बालकों का खो-खो मुकाबला आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान फतेहपुर न्याय पंचायत और द्वितीय स्थान सरसेना न्याय पंचायत ने हासिल किया। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन जीने के साथ-साथ बच्चों में अनुशासन, स्नेह और सहयोग की भावना विकसित करने का अनमोल जरिया है। उन्होंने बच्चों को खेल से जोड़ने वाले सभी अध्यापकों की सराहना की और प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी बच्चों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुनील कुमार सिंह, मु अयूब खां, बलिराम चंद्र सिंह, कैलाश सिंह, बीरेंद्र यादव, प्रसेनजीत, वरुण सिंह, जेपी यादव, सच्चिदानंद पांडेय, चंदन, ग्राम प्रधान करमी बृजेश कनौजिया, ग्राम प्रधान असलपुर अब्दुल बारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें