फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव में ऐश्वर्या की प्रमुखी तय

Fri, 05 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सभी नौ ब्लाॅकों में प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को गहमागहमी और शक्ति प्रदर्शन के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन



 नौ पदों के लिए कुल 30 प्रत्याशियों ने विभिन्न ब्लाॅकों  से नामांकन दाखिल किया। इसमें जांच के दौरान फतहपुर मंडाव से मुनिया देवी का पर्चा निरस्त कर दिया गया।


ऐसे में यहां से ऐश्वर्या यादव का निर्विरोध चुना जाना तय है। शेष 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को पर्चा वापसी का दिन है। जबकि मतदान और मतगणना सात फरवरी को निश्चित है।
विज्ञापन



परदहां ब्लाॅक से दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जेल में बंद रमेश सिंह काका की पत्नी मीना सिंह एवं डा. अमित सिंह की पत्नी मृदुला सिंह ने नामांकन दाखिल किया।


रानीपुर संवाददाता के अनुसार पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह की पत्नी एवं सपा से घोषित प्रत्याशी नीति, जेल में बंद अनुज कन्नौजिया की मां कौशल्या देवी, रेनू यादव, कमली देवी ने ब्लाॅक पर नामांकन दाखिल किया। ब्लाक पर लग्जरी वाहनों की कतार लगी रही और आचार संहिता की भी धज्जियां उड़ाई गईं।


फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार ब्लाॅक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही। इसमें सपा प्रत्याशी चंद्रमणी यादव की पत्नी ऐश्वर्या यादव एवं मुनिया देवी ने नामांकन दाखिल किया। जांच के दौरान मुनिया देवी के अनुमोदक के न होने पर उसका पर्चा एआरओ ने निरस्त कर दिया।


 कोपागंज संवाददाता के अनुसार कोपागंज ब्लाॅक में सपा प्रत्याशी ललिता देवी एवं उनकी बहू मंजू देवी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू एवं जयप्रकाश कन्नौजिया लगे रहे। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट ब्लाॅक में सपा प्रत्याशी प्रदीप राय एवं पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सागर यादव के भाई शंभू यादव ने नामांकन दाखिल किया।


 बड़रांव ब्लाक से पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव के चुनाव मैदान में बीमारी के चलते हट जाने से यहां से उनकी बहू विमला यादव ने नामांकन नहीं किया। इनके स्थान सपा से एक अन्य विमला नाम की प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया।


इसके अलावा डॉ. एचएन सिंह पटेल की बहू गीता देवी पत्नी अजय पटेल, उमा पत्नी गोमती एवं राजा राम पुत्र रामचंद्र ने नामांकन दाखिल किया। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार सपा प्रत्याशी रामशरण राम, पूर्व विधायक रामबचन धुसिया के पुत्र अजीत कुमार धुसिया, कन्हैयालाल, संजय कन्नौजिया एवं सतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। घोसी संवाददाता के अनुसार सपा के विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह एवं मधुबन के विधायक उमेशचंद पाण्डेय के भाई बृजेश पाण्डेय ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन



 मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार सपा प्रत्याशी मुहम्मद मन्नान, रामप्रकाश, जयेंद्र कुमार, अजीत, मनभावती एवं मीरा देवी ने नामांकन दाखिल किया। सभी ब्लाॅक पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त तो रहे लेकिन सत्ता पक्ष सहित अन्य प्रत्याशी भी अपने लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान फतहपुर मंडाव ब्लाक में एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें