फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना ने आरके स्टील को हराया

Fri, 05 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के लीग राउंड का तीसरा मैच शुक्रवार को आरके स्टील मुंबई और पटना पुलिस बिहार के बीच खेला गया। जिसमें पटना ने आरके स्टील को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन



मैच के 10वें मिनट में पटना पुलिस ने आरके स्टील के रक्षा कवच को भेदते हुए जबरदस्त आक्रमण किया लेकिन आरके स्टील के गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया। दोनों टीमें लगातार एक दूसरे पर आक्रमण करती रहीं। मैच के 28 वें मिनट में पटना पुलिस के चंदन कुमार के पास पर विवेक कुमार ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।


मैच के 35वें मिनट में पटना पुलिस को एक बार फिर गोल करने का मौका मिला लेकिन पटना पुलिस के विवेक कुमार ने मौका गंवा दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 रहा। मैच के अंत तक भी दोनों टीमें कोई और गोल नहीं कर सकीं और पटना पुलिस ने आरके स्टील को एक गोल से हरा दिया।  
विज्ञापन



 शनिवार को टूर्नामेंट में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 10 बजे से से पटना पुलिस बिहार और साउदर्न स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बीच व दूसरा मैच तीन बजे से जार्ज टेलीग्राफ स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता और युनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता के बीच खेला जाएगा।


मैच के अतिथि व्यवसायी हाजी नफीस, हाजी मुख्तार, शकील, डा. रामगोपाल गुप्त, वीरेंद्र इंजीनियर, भरत लाल राही, इंजीनियर शाहिद अनवर, मुहम्मद फैसल व जावेद ने मध्यांतर में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें