फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास रख निकाली ‘क्रूूस यात्रा’

विज्ञापन
चर्च - फोटो : Social Media
विज्ञापन
 जिले के सभी गिरजाघरों में गुड फ्राइडे का पर्व परंपरागत तरीके से श्रद्धा भाव से मनाया गया। चर्चो में विशेष आराधना की गई। नगर के फातिमा अस्पताल स्थित गिरजाघर में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु का स्मरण किया। वहीं, इंदारा मिशनरी में भी यीशु की आराधना की गई।
विज्ञापन


बढुआ गोदाम : नगर क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित अमर वाणी दिव्यांग विद्यालय के चर्च में गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को प्रभु यीशु के अनुयायियों ने यीशु की आराधना की। ईसा मसीह का स्मरण कर अपने पापों को स्वीकार किया। हाथों में छोटे-छोटे क्रूस लेकर क्रूस यात्रा निकाली। इस दौरान बाइबिल का पाठ हुआ तो ‘दुख भोग काल’ के प्रवचन सुने गए। यीशु द्वारा 14 स्थानों पर सही गई पीड़ा को स्मरण कर 14 स्थानों पर प्रार्थना की।

इस मौके पर अमर वाणी दिव्यांग विद्यालय के चर्च की ओर से गुड फ्राइडे का आयोजन पुरोहित अरूलानंद की देखरेख  में हुआ। फादर क्रिसराज और फातिमा स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सिंथिया पाषाण ने प्रार्थना की। इंदारा : संत जोसेफ मिशन कैथौलिक चर्च परिसर में सुबह से ही ईसाई समुदाय प्रार्थना के लिए जुटा। फादर बी. मिंज ने बताया कि प्रभु यीशु के प्रति आस्था रखने वालों के लिए गुड फ्राइडे विशेष दिन है। इस दिन यीशु के दुख व बलिदान को याद किया जाता है। इस दौरान जितेंद्र कुमार डेनिस, सिस्टर प्रेमा, किरन सिंह, ब्रदर चाको, अशोक, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें