फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से हो रहा है कटानरोधी काम, जल्द होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर (मऊ)। दोहरीघाट ब्लाक में घाघरा नदी के कटान से बचाव को लेकर सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा कटानरोधी कार्य करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। कटानरोधी काम में तेजी आने से ग्रामीणों में काफी खुशी है। दोहरीघाट ब्लाक के सूरजपुर-जानकी मंदिर, नाथ बाबा मंदिर से लेकर रसूलपुर मोर्चा के डीह बाबा स्थान तक घाघरा नदी के तटवर्तीय इलाके में कटान रोकने का कार्य 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है। जल्द ही बोल्डर पिचिंग कार्य सिंचाई विभाग द्वारा शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चले कि कई वर्षों से हो रहे कटान की रोकथाम के लिए शासन ने साढ़े 11 करोड़ की लागत से 800 मीटर कार्य की परियोजना स्वीकृत की थी। विभाग के अपर सहायक अभियंता धन्नजय यादव बताया कि कटान रोकने के लिए एलडब्लूएल ईसी बैग प्लेटफार्म नदी के अंदर तक साढ़े 16 मीटर तक बन कर तैयार हो चुका है। उसके उपर तीन लेयर जीओ बैग का साढ़े 15 मीटर का प्लेटफार्म भी बनकर तैयार हो चुका है साथ ही परक्युपाईन कास्ट हों गया उसे भी एक सप्ताह के भीतर असेम्बल कर दिया जायेगा।
बोले कि घाघरा नदी में पानी बढ़ने से पहले ही 250 मीटर की लम्बाई में बोल्डर पिचिंग कार्य भी शुरू होने की उम्मीद है। उधर घाघरा नदी के किनारे कटान से बचाव के लिए हों रहें कार्य से नदी तटवर्तीय इलाके में रहने वाले आम जनमानस में खुशी की लहर है। तटवर्तीय इलाके में रहने वाले ग्रामीणों ने क्षेत्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान एवं मन्त्री प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय उफ़ॱर सुब्बी बाबा और पंकज त्रिपाठी के प्रति ग्रामीणों ने कटान रोधी कार्य होने से तटवर्ती इलाके के लोगों ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें