फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
रानीपुर के सुल्तानीपुर में खेत बचाओं अ​भियान के तहत आयोजित कृषक जागरूकता शिविर को संबो​धित करते
विज्ञापन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विकासखंड रानीपुर के सुल्तानीपुर गांव में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत सोमवार को कृषक जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि, बैंकिंग सेवाओं और कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी देना था।
विज्ञापन

शिविर में क्षेत्र प्रमुख शिवकुमार शुक्ला, अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार मिश्रा और मुख्य प्रबंधक कृष्ण कुमार पांडे सहित कई अधिकारी व किसान शामिल हुए। शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि आधुनिक कृषि तकनीकें और संस्थागत वित्तीय सहायता किसानों की आय बढ़ा सकती हैं।
उन्होंने किसानों से बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। पवन कुमार मिश्रा ने किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण और फसल ऋण जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से बैंक से जुड़कर समय पर वित्तीय सहायता लेने और खेती को लाभकारी बनाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने किसानों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें