नगर पालिका परिषद कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंते लोग। स्रोत- स्वयं
आदर्श नगर पंचायत घोसी कार्यालय में सोमवार को सम्भव जनसुनवाई का आयोजन अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में हुआ। इस दौरान प्राप्त पांच प्रार्थना-पत्रों में से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
दो मामलों के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। कस्बा खास निवासी नवीन श्रीवास्तव ने इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत, मदापुर समसपुर निवासी आफताब आलम ने साफ-सफाई तथा मोहम्मद यूसुफ ने नाली की सफाई की समस्या उठाई।
इन तीनों मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने सम्भव जनसुनवाई के दौरान उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहें तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।