कोपागंज के रेवरीडीह गांव में रजिस्ट्री से अधिक ली गई जमीन के मुआवजे के लिए विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : mau
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवरीडीह के किसानों से एनएचआईं द्वारा कराई गई रजिस्ट्री से अधिक जमीन लेने और उसके मुआवजे का भुगतान न किए जाने पर नाराज 50 से ज्यादा किसानों ने फोरलेन का काम बंद करायादिया। ग्रामप्रधान दिनेश राय के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जमीन की रिपोर्ट के नाम पर राजस्व निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया।
कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत रेवरीडीह के काफी किसानों की जमीन फोरलेन में अधिगृहीत की गई है। अधिगृहीत भूमि की रजिस्ट्री कराने के बाद एनएचआई द्वारा उससे अधिक किसानों की जमीन सड़क में ली जा रही है। आक्रोशित किसानों का आरोप है कि हमारी अधिगृहीत की गई जमीन के अलावा ली ज रही अतिरिक्त भूमि के मुआवजे के भुगतान को लेकर अधिकारियों द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। जबकि क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा इन जमीनों के रिपोर्ट के नाम पर लाखों लाख रूपये की मांग की जा रही। किसानों द्वारा लिखित रूप से एडीएम से लेकर एसडीएम सदर तक से लिखित शिकायत की गयी। बताया कि 50 से अधिक किसानों की जमीनों का मामला है।
मौके पर पहुंचे एनएचआई विभाग के अधिकारी उमाकांत दिवेदी ने किसानों की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। लेकिन किसानों ने कार्य शुरू नहीं होने दिया।
इस बावत एनएचआई के आफिसर राकेश वर्मा का कहना है कि फोरलेन में गई जमीनों का रजिस्ट्री करा भुगतान करा दिया गया है। इसकी भी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है। बहुत जल्द अधिगृहीत जमीनों का पैमाईश करा भुगतान करा दिया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश राय, ओमप्रकाश राय, देवेंद्र राय, रामवृक्ष, कृष्णकांत राय, बबलू यादव, हिमांशु राय प्रतीक राय, गंगा तिवारी, अजीत राय, शिवानंद, रामाश्रय राजभर, चन्दन राय और प्रेमशंकर सहित 50 से अधिक किसान रहे।