फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फोरलेन पर शुरू किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा जमीन ले लिए जाने और मानक के अनुरूप मुवावजा न मिलने से किसानों ने मंगलवार से गांव की सड़क के पास अनशन पर बैठ गए। किसानों का आरोप था कि वे पिछले एक सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर गुहार लगा रहे हैं। लेकिन न प्रशासन और न ही एनएचएआई के अधिकारी किसानों की बातों पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोपागंज क्षेत्र के रेवरीडीह व भदसा मानोपुर के किसान व निवर्तमान प्रधान दिनेश राय, आत्मा राय, नरेंद्र राय, देवेंद्र कुमार राय ,जीतेन्द्र राय सहित काफी किसानों की चार हेक्टेयर जमीन को फोरलेन के लिए एनएचएआई की ओर से तीन वर्ष पूर्व अधिगृहीत कर लिया गया। किसानों का उस जमीन का एनएचएआई पर लगभग 45 करोड़ से अधिक का भुगतान करना है। लेकिन तीन वर्ष बाद भी भुगतान नहीं हुआ। इसके अलावा एनएचएआई द्वारा अधिगृहीत जमीन से अधिक जमीन प्रशासन के बल पर कब्जा कर जबरदस्ती कार्य करवाया जा रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ,पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान और राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला तो क्षेत्र के किसान आगामी 5 जनवरी को रेवरीडीह में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन करेंगे। किसानों द्वारा निर्धारित समय देने के बाद भी प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों ने किसानों की चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया जिससे पूर्व सूचना के अनुसार किसानों ने गांव के पास फोरलेन पर बैठकर अनशन शुरू कर दिया। अनशन पर बैठने वालों में निवर्तमान प्रधान दिनेश राय, हेमेंद्र राय, नरेंद्र राय, कृष्णकांत राय, प्रमोद राय, आशीष राय , विनीत राय, अवनीश राय , अनूप खरवार, गजेंद्र व पुरुषोत्तम प्रजापति आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें